शेखपुरा 01
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे ए पैदाईश पर निकाला गया भव्य शोभा यात्राशेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता इस्लाम धर्म के संस्थापक पैंगबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जिला में धूमधाम से मनाया गया। ईद ए...

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे ए पैदाईश पर निकाला गया भव्य शोभा यात्रा चैक - चैराहों पर सुरक्षा का था पुख्ता इंतजाम शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुई बालिकाएं 06 शेखपुरा 01 शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं लोग शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता इस्लाम धर्म के संस्थापक पैंगबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जिला में धूमधाम से मनाया गया। ईद ए मिलाद उलनबी पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के अहियापुर स्थित जामा मस्जिद से गाजे बाजे और घोड़ों के काफिले के साथ मौलाना मिन्नातुल्लाह हबीबी की अगुवाई में शोभा यात्रा निकला जो शहर के कटरा चैक, जमालपुर मस्जिद एवं चांदनी चैक होते हुए तरछा मस्जिद से बापस अहियापुर में जाकर समाप्त हो गया।
इस शोभा यात्रा में सबसे बड़ा बदलाव यह देखने को मिला कि बड़ी संख्या में बालिकाएं शामिल हुई। शोभा यात्रा में मुख्य रुप से लोजपा आर जिलाध्यक्ष इमाम गजाली शामिल हुए जिन्हें मोलाना ने पगड़ी बांधा और मुस्लिम भाईयों ने पूरे शहर मे ंभ्रमण कराया। शोभा यात्रा में शामिल हाजी मो0 मुमताज ने कहा कि मदरसा में पढ़ने वाली छात्राएं इस जुलुस में शामिल हुई है। से सभी बालिकाएं स्वेच्छा से शोभा यात्रा में शामिल हुई है। इस शोभा यात्रा में गंगा जमुनी की तहजीव उस समय देखने को मिली जब शहर के माहुरी टोला में इस शोभा यात्रा पर हिन्दु धर्म के लोगों के द्वारा गुलाब के फूलों की बारिश की गई। शोभा यात्रा में कई जगहों पर फूलों की बारिश की गई। हर गली मुहल्ला और चैक चैराहा या रसूल अल्लाह और अमन मोहब्बत के नारों से गुंज उठा। हरे झंडे से सजी सड़के, रोशन ताजिए, फूलों की बारिश और गुलाब जल की खुशबु ने महौल को जश्न ए मिलाद में तब्दील कर दिया। वही शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा का भारी बंदोवस्त किया गया था। सुरक्षा की कमान स्वयं सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने संभाल रखी थी। शोभा यात्रा में मो0 शहबाज खां, मो0 शकील सहित हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। ईद उल नवी के मौके पर कई जगहों पर मिलाद का आयोजन किया गया तो वही मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई और कुरान की आयातों का पाठ किया गया। 2 मांगों को लेकर शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने किया आमरण अनशन कहा सरकार की गलत शिक्षा और शिक्षक बिरोधी नीति के खिलाफ आंदोलन 05 शेखपुरा 02 शहर के तीन मुहानी मोड़ पर आमरण अनशन करते शिक्षकगण शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में आमरण अनशन किया। इस एक दिवसीय आंदोलन में सांकेतिक तौर पर कुल 10 शिक्षक आमरण अनशन पर रहे और शेष ने धरना दिया। जिन शिक्षकों ने आमरण अनशन किया उनमें संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, सूर्यनारायण चैधरी, ललन कुमार, आमोद कुमार, अमत्र्य सेन, निरंजन कमार, उदयशंकर कुमार, उदय कुमार और निरंजन कुमार का नाम शामिल है। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के गलत शिक्षक शिक्षा नीति के बिरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। अनशन और धरना के माध्यम से शिक्षकों के द्वारा नियोजित शिक्षकों को प्रान्नति देने, सेवा निरंतरता, पूर्ण वेतनमान देने, विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण करने, सेवा नियुक्ति की आयु 65 साल करने, और प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक को पुराने वेतनमान देने की मांग की गई है। धरना व आमरण अनशन में बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




