मां काली व शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा, निकाली गई कलश यात्रा

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

शेखपुरा के बुधौली में मां काली की प्रतिमा और करियोह गांव में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश यात्राएं निकाली गईं। सैकड़ों महिलाओं ने बैंड बाजे के साथ जल भरकर मंदिरों तक पहुंचाया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

मां काली व शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा, निकाली गई कलश यात्रा

मां काली व शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा, निकाली गई कलश यात्रा फोटो 03 शेखपुरा 03 - बुधौली में निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बुधौली में मां काली की प्रतिमा और सदर प्रखंड के करियोह गांव में शिवलिंग में प्राण प्रतिठा को लेकर भव्य कलश यात्राएं निकाली गईं। मंदिर के व्यवस्थापक विक्की कुमार ने बताया कि बुधौली में भव्य काली मंदिर का निर्माण कराया गया। मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिठा के लिए कलश यात्रा निकाली। बैंड बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में जुटी महिलाओं ने अरघौती पोखर में जलभरी कर चकदिवान होते हुए बुधौली पहुंचीं।

वहीं, करियोह गांव में भगवान शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिठा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 501 महिलाएं कलश लेकर मटोखर दह पहुंची, जहां से कलश में जलभरी कर मंदिर लाया गया। वैदिक मंत्रोचारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा की गयी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।