सोसंदी में अखंड कीर्तन को लेकर निकली कलश शोभायात्रा
सोसंदी गांव में कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 251 कन्याएं और माताएं माथे पर कलश लेकर शामिल हुईं। उन्होंने पूरे गांव का भ्रमण किया और देवी स्थान पर पूजा-अर्चना की। शुक्रवार से गांव में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू होगा, जो ग्रामीणों की आस्था और विश्वास को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

सोसंदी में अखंड कीर्तन को लेकर निकली कलश शोभायात्रा फोटो: सोसंदी कलश: कलश शोभायात्रा में माथे पर कलश लिए कुमारी कन्याएं व माताएं। रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के सोसंदी गांव में गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 251 कन्याओं और महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया और अंत में देवी स्थान पहुंचकर भव्य पूजा-अर्चना की। शुक्रवार से गांव में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि कलश शोभायात्रा और कीर्तन का आयोजन लोगों की आस्था और आपसी विश्वास को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।
इस अनुष्ठान से पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


