सूबे में बनेगी महागठबंधन की सरकार : गुंजन
सूबे में बनेगी महागठबंधन की सरकार : गुंजनसूबे में बनेगी महागठबंधन की सरकार : गुंजनसूबे में बनेगी महागठबंधन की सरकार :...
पी1
सूबे में बनेगी महागठबंधन की सरकार : गुंजन
कांग्रेस प्रत्याशी ने कई गांवों का दौरा कर मांगा समर्थन
फोटो:
गुंजन : नालंदा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी गुंजन पटेल लोगों से समर्थन मांगते।
बिहारशरीफ। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
नालंदा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी गुंजन पटेल ने कई गांवों का दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि सूबे में महागठबंधन की सरकार बननी तय है। जनता सुशासन के झूठे दावों से ऊब चुकी है। विकास का खोखला दावा कर लोगों को बरगलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी के नेतृत्व में ही देश व राज्य का विकास हो सकता है। युवाओं को नौकरी मिलेगी तो प्रदेश खुशहाल होगा। नौकरी के लिए पलायन रुकेगा। नालंदा में विकास के हवा-हवाई काम किये जा रहे हैं। लेकिन आज भी नालंदा विधानसभा क्षेत्र के कई गांव विकास की रौशनी से दूर है।
उन्होंने छतरपुर, रामडीहा, भखरी, सिरसिया बिगहा, नोसरा, कोकलकचक, ननौरा, अंधना, प्रह्लादनगर, शिवानगर, गोसाईं बिगहा, बालचंद बिगहा समेत कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने साथ कांग्रेस, राजद के कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें काफी स्नेह दे रही है।
पी3
छोटे मुखिया ने चलाया जनसम्पर्क अभियान
बिहारशरीफ। नालंदा विधानसभा क्षेत्र से जनतांत्रिक विकास पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने बेन, सिलाव, नूरसराय व राजगीर प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि नालंदा विधानसभा क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। उपेक्षा के कारण नूरसराय संगत तालाब, गोदाम गबड़ा मृतप्राय हो गया है। लोगों को पूजा करने में भी परेशानी होती है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है। हि.प्र.