योजनाओं का लाभ महिलाओं तक हर हाल में पहुंचाएं
शेखपुरसराय के वहिकट्ठा और पांची आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को गोदभराई कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम शेखर आनंद ने सुरक्षित प्रसव, पोषण और टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

योजनाओं का लाभ महिलाओं तक हर हाल में पहुंचाएं आंगनबाड़ी केंद्र पर धूमधाम हुआ गोदभराई कार्यक्रम फोटो शेखोपुरसराय : वहिकट्ठा आंगनबाड़ी में महिलाओं से बात करते डीएम शेखर आनंद। शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। आकांक्षी प्रखंड शेखपुरसराय के वहिकट्ठा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 तथा पांची के केंद्र संख्या 40 पर शनिवार को गोदभराई कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में डीएम शेखर आनंद और उप विकास आयुक्त संजय कुमार भी उपस्थित रहे। डीएम ने सुरक्षित प्रसव और शुरुआती दिनों के पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पारदर्शी तरीके से पहुंचायें।
गोदभराई के दौरान गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर और फल-मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


