सेवा के लिए कृतसंकल्पित है सरकार : श्रवण
बिहारशरीफ। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को डुमरावां गांव पहुंचे। मंत्री ने आपदा से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। सदानंद प्रसाद राय की पत्नी अल्की देवी की मृत्यु...
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 26 Mar 2021 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें
बिहारशरीफ। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को डुमरावां गांव पहुंचे। मंत्री ने आपदा से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। सदानंद प्रसाद राय की पत्नी अल्की देवी की मृत्यु आग से झुलस कर हो गई थी। मौके पर पूर्व एमएलसी राजू यादव भी उपस्थित थे। मौके पर सीओ अरुण कुमार सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय कुशवाहा, छात्र जिलाध्यक्ष धनंजय देव, अकाश कुमार काजल, इंदु चौहान,ललन कुमार, मनोज , सोनू कुमार, संजीत पटेल,दिनेश साव, दिवाकर कुमार, राजेंद्र रंजीत चौधरी, युगल किशोर मौजूद थे।