Biharsharif News: सरमेरा की सभी 8 पंचायतों में होगा सरकार भवन
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Biharsharif News: सरमेरा प्रखंड की सभी आठ पंचायतों में जल्द अपना सरकार भवन होगा। छह भवन बनकर तैयार हैं, जबकि दो का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसुआ पंचायत में भी काम शुरू हो चुका है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी स्मिता वर्मा के अनुसार, भवन बनने से ग्रामीण जाति और निवास प्रमाणपत्र तथा बिजली बिल संबंधी काम स्थानीय स्तर पर करा सकेंगे और उन्हें प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की सभी आठ पंचायतों में जल्द ही अपना सरकार भवन होगा। छह बनकर तैयार हो चुका है। दो में तेजी से निर्माण काम चल रहा है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी स्मिता वर्मा ने बताया कि आठवीं पंचायत इसुआ में निर्माण काम शुरू हो चुका है। इसके बनने से ग्रामीणों को जाति, निवास, बिजली बिल जैसे कामों के लिए प्रखंड मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं रहेगी। वे यहां आकर आसानी से अपना काम करवा सकेंगे।

