टैक्स चोरी पकड़ने के लिए तकनीक का लिया जा रहा सहारा

Feb 04, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

बिहारशरीफ में जमीन निबंधन के दौरान टैक्स चोरी रोकने के लिए गूगल अर्थ का उपयोग किया जा रहा है। जिला अवर निबंधक के अनुसार, भौतिक सत्यापन से गलत जानकारी पकड़ी जा रही है। इसके तहत आधार जांच और आईरिश के माध्यम से विक्रेता की पहचान की जाती है। इससे पिछले रविवार को 53 जमीन का निबंधन हुआ।

टैक्स चोरी पकड़ने के लिए तकनीक का लिया जा रहा सहारा

निबंधन के पूर्व गूगल अर्थ से जमीन का भौतिक सत्यापन बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जमीन निबंधन में टैक्स चोरी रोकने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। गूगल अर्थ से जमीन की वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिला अवर निबंधक अजय कुमार झा ने बताया कि जमीन के एरिया के अनुसार निबंधन शुल्क निर्धारित है। कम टैक्स देने के लिए कुछ लोग व्यवसायिक को खेतीहर जमीन दिखा रहे हैं। शहरी एरिया को ग्रामीण कर देते है। इस तरह की जालीसाजी नहीं हो इसके लिए गूगल अर्थ के जरिये जमीन का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सत्यापन के क्रम में गलत जानकारी पकड़ में आने पर जुर्माने के साथ टैक्स जमा लिया जाता है। इसी तरह कोई दूसरे की जमीन की बिक्री नहीं करें इस पर भी नजर रखी जाती है। आधार जांच के क्रम में आंखों की पुतली (आईरिश) से विक्रेता का सत्यापन किया जाता है। मिलान सही होने के बाद ही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है। आईरिश को आंख के नजदीक सटाने के बाद उक्त व्यक्ति का पूरा विवरण आ जाता है। कैसे करता है काम: जमीन निबंधन के लिए दी गयी जानकारी के अनुसार गूगल अर्थ से मिलान किया जाता है। सर्च के दौरान यह सड़क, भवन या अन्य निर्माण की जानकारी स्पष्ट करता है। इससे वास्तविक स्थिति की जानकारी निबंधन विभाग के कर्मी प्राप्त कर लेते है। विभाग के आदेश पर रविवार को भी कार्यालय खुले रहते हैं। बिहारशरीफ निबंधन कार्यालय में पिछले रविवार को 53 जमीन का निबंधन हुआ था। इससे विभाग को 48 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई। जमीन निबंधन शुल्क 10 व आठ फीसदी है। ग्रामीण क्षेत्र में जमीन की खरीद कीमत का आठ तो शहरी क्षेत्र में 10 प्रतिशत टैक्स है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।