गया मेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

क्वार्टर फाइनल में सीतामढ़ी को 69 रनों से दी मात गया मेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के सेमीफाइनल में गया मेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

गया मेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

क्वार्टर फाइनल में सीतामढ़ी को 69 रनों से दी मात फोटो : क्रिकेट-पावापुरी खेल मैदान में शनिवार को मैच जीतने के बाद गया की टीम। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पावापुरी खेल मैदान में शनिवार को मेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी का दूसरा क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें मगध जोन के विजेता गया और मिथिला जोन के विजेता सीतामढ़ी के बीच मुकाबला खेला गया। गया ने सीतामढ़ी को 69 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी 10 विकेट खोकर 281 रन बनाये। प्रीतम ने 80, अभिषेक ने 50, विपिन ने 40, अमन ने 10 और आयुष ने 15 रनों का योगदान दिया।

सीतामढ़ी के अखिलेश ने तीन, वैभन ने दो, आयुष ने दो और प्रत्युष ने दो विकेट चटकाये। जवाब में सीतामढ़ी की टीम 43.4 ओवर में 212 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। अखिलेश ने 63, आलोक ने 58, अक्षत ने 13, शिवानंद ने 13 और अंकित ने 11 रन बनाये। गया के प्रीतम ने तीन, अमन ने तीन, आयुष ने एक विकेट हासिल किया। गया के प्रीतम राज को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।