मगध जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में गया ने नवादा को हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

फोटो : मगध जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में गया ने नवादा को हराया मगध जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में गया ने नवादा को हराया मगध जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में गया ने नवादा को हराया

मगध जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में गया ने नवादा को हराया

फोटो : क्रिकेट-पावापुरी खेल मैदान में मंगलवार को विजयी टीम के खिलाड़ी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पावापुरी खेल मैदान में मगध जोन अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को गया और नवादा के बीच मैच खेला गया। मैच में गया ने नवादा को 49 रनों से हरा दिया। गया के अमित कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया। गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 206 रनों का स्कोर बनाया। कारू शर्मा ने 44 रन, अमन ने 18 रन, नीतीश ने 53, विकास में 26 और प्रदीप ने 18 रनों का योगदान दिया।

नवादा के राज को चार, अंकित, विकास और सचिन को दो-दो विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए नवादा की टीम 35 ओवरों में मात्र 157 रनों पर ढेर हो गयी। अंकित ने 35, विक्रम ने 29, प्रिंस ने 13, मंटू ने 20, धरम ने 16 रनों का योगदान दिया। गया के अमित को चार तो मुस्ताक व विक्रम को दो-दो विकेट मिला। बुधवार को मेजबान नालंदा का मुकाबला गया से होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।