मनमानी : 45 दिन बाद भी नहीं दिया गैस सिलेंडर, हुई नोकझोंक
गैस एजेंसी की मनमानी से चेवाड़ा के उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ता ने 45 दिन बाद गैस सिलेंडर के लिए शिकायत की, लेकिन एजेंसी ने डीएसी का हवाला देकर गैस देने से मना किया। अधिकारियों द्वारा इस मुद्दे पर कार्रवाई की गई है, लेकिन समस्या ने उपभोक्ताओं के बीच नाराजगी बढ़ाई है।

मनमानी : 45 दिन बाद भी नहीं दिया गैस सिलेंडर, हुई नोकझोंक उपभोक्ता ने एसडीओ और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से की शिकायत गैस एजेंसी चालक की मनमर्जी से उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही फजीहत चेवाड़ा, निज संवाददाता। गैस एजेंसी की मनमानी से चेवाड़ा के उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
शिकायत और विवाद
अधिकारी शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। रविवार को गैस लेने गये नगर पंचायत के उपभोक्ता प्रभात कुमार का एजेंसी वालों के साथ जमकर कहा-सुनी हुई। बाद में आसपास के लोगों की पहल पर मामला शांत हुआ। उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि 45 दिन के बाद नम्बर लगाया था। 49 दिन बीत जाने के बाद रविवार को जब गैस सिलेंडर लेने गया तो कहा गया कि आपका डीएसी (डेलीवरी ऑथेंटिफिकेशन कोड) नहीं आया है। इसपर उन्होंने कहा कि इसकी जवाबदेही उपभोक्ता की नहीं होती है। एजेंसी वालों को इसे देखना चाहिए। इसी बात पर एजेंसी के कर्मी भड़क गये और गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नही बता देने की धमकी भी दे डाली।
एजेंसी की प्रतिक्रिया
उपभोक्ता ने इसकी शिकायत जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह एसडीओ प्रियंका कुमारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी योगेंद्र कुमार से की हैं। इधर, एजेंसी संचालक अंकित कुमार द्वारा बताया गया कि उपभोक्ता प्रभात कुमार द्वारा लगाए गये आरोप बेवुनियाद है। उनका डीएसी नहीं आने पर गैस देने से मना किया गया था। धमकी देने का आरोप भी मनगढ़ंत है। वहीं, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि विवाद की जानकारी मिली थी। उपभोक्ता को समझाकर शांत करा दिया गया है। एजेंसी संचालक को भी डांट फटकार लगायी गयी है। आगे से इस तरह का मामला सामने आता है तो कार्रवाई होगी। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


