Biharsharif News: तीन गांवों में हुई भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Biharsharif News: सरमेरा के मलावां, सरमेरा और चेरों गांवों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा कर समृद्धि की कामना की। थानाध्यक्ष ने आयोजकों से भीड़ नियंत्रण और भक्तों की सुविधा का ध्यान रखने को कहा ताकि कोई परेशानी न हो।

Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के मलावां, सरमेरा व चेरों गांव में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी। लोगों ने इष्टदेव की पूजा अर्चना कर खुशहाली व समृद्धि की मंगल कामना की। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि इन जगहों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आयोजकों से भी भीड़ नियंत्रण के साथ ही भक्तों की सुविधा का ख्याल रखने को कहा गया है। ताकि, किसी तरह की परेशानी न हो।


