
कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव न करने की ली शपथ
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल में कुष्ठ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव न करने की शपथ ली। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग का सही समय पर इलाज संभव है और समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।
कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव न करने की ली शपथ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल में कुष्ठ दिवस मना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ दिवस मनाया गया। सदर अस्पताल में शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में कर्मियों ने कुष्ठ रोग के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने तथा रोगियों के साथ भेदभाव न करने की शपथ ली। एसीएमओ ने कहा कि महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति विशेष स्नेह और सेवा भाव रखते थे, इसी कारण उनकी पुण्यतिथि को कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सेवा और देखभाल करने से यह बीमारी नहीं फैलती है। बल्कि यह एक जीवाणुजनित रोग है, जिसका पूर्ण इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि त्वचा पर किसी प्रकार का ऐसा दाग या धव्वा, जिसमें दर्द या खुजली न हो, कुष्ठ रोग का शुरुआती संकेत हो सकता है। समय पर जांच और उपचार से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो जाती है। कार्यक्रम में सभी ने यह संकल्प लिया कि यदि उनके आसपास या परिवार में कोई कुष्ठ रोग से पीड़ित पाया जाता है, तो उसके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और इलाज के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। मौके पर बीडीओ शिव शंकर राय, प्रबंधक धीरज कुमार व अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




