Biharsharif News: मुख्य मार्ग किनारे सज रहा जुए का अड्डा, लोग परेशान
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Biharsharif News: मुख्य मार्ग के किनारे जुए का अड्डा बना हुआ है, जहां सुबह 09 बजे से शाम 07 बजे तक जुआरी मौजूद रहते हैं। इससे महिलाओं और स्कूली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Biharsharif News: मुख्य मार्ग किनारे सज रहा जुए का अड्डा, लोग परेशान चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के बहुआरा गांव जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे इन दिनों जुआरियों का अड्डा बना हुआ है। सुबह 09 बजे से शाम 07 बजे तक यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जुआरियों द्वारा रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं और स्कूली छात्राओं पर भद्दी फब्तियां कसी जाती हैं, जिससे उनका वहां से गुजरना मुहाल हो गया है। जुआ खेलाने वाले कर्ज देकर मालामाल हो रहे हैं। जबकि, कई लोग घर का सामान बेचकर बर्बाद हो रहे हैं। भयभीत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इन पर अविलंब सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
(चेवाड़ा से संजीव कुमार)


