लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल, शेखपुरा के 2077 गरीब परिवारों का बिजली बिल होगा जीरो
सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत 2077 गरीब परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल मिलेंगे। इससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो जाएगा। योजना का उद्देश्य अक्षय ऊर्जा का उपयोग और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है।

लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल,शेखपुरा के 2077 गरीब परिवारों का बिजली बिल होगा जीरो मुख्यमंत्री ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का किया शुभारंभ मंथन सभागार में हुआ लाइव प्रसारण, विधायक व अधिकारी रहे मौजूद फोटो 14मनोज04: शहर के मंथन सभागार में रविवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल डीएम शेखर आनंद, विधायक रणधीर कुमार सोनी व अन्य। शेखपुरा, निज संवाददाता।
योजना का शुभारंभ
बिहार में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और गरीबों को बिजली बिल से राहत दिलाने के लिए रविवार को ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का राज्यव्यापी शुभारंभ किया। इसके तहत पहले चरण में जिले के 2077 समेत सूबे के 2.5 लाख कुटीर ज्योति (बीपीएल) उपभोक्ताओं की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। शहर के मंथन सभागार में सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
परियोजना का उद्देश्य
डीएम शेखर आनंद ने बताया कि जिले में मिशन मोड में अक्टूबर तक 2077 गरीब परिवारों की छतों पर सोलर पैनल लगा दिए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध व मुफ्त बिजली मिलेगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। मौके पर विधायक रणधीर कुमार सोनी, जिप अध्यक्षा निर्मला कुमारी, चेवाड़ा नगर पंचायत के चेयरमैन लट्टू यादव, डीडीसी संजय कुमार और बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सहित लाभुक मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


