Biharsharif News: बुजुर्गों को किया गया कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

Biharsharif News: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शेखपुरा न्यायालय में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी जागरूकता और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम की सराहना करते हुए जिला विधिक संघ के अध्यक्ष ने इसे सकारात्मक कदम बताया।

Biharsharif News: बुजुर्गों को किया गया कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक

Biharsharif News: बुजुर्गों को किया गया कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक न्यायालय प्रांगण में लगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच, उमड़ी भीड़ अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक प्राधिकार की सराहनीय पहल फोटो 01मनोज01 - शेखपुरा न्यायालय प्रांगण में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में अपनी जांच कराते लोग।

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

शेखपुरा, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विधिक जागरूकता और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी के दिशा-निर्देश और सचिव सुशील प्रसाद के मार्गदर्शन में हुआ। विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। मौके पर मौजूद बुजुर्गों को माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में न केवल बुजुर्गों ने, बल्कि न्यायालय परिसर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने भी अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

जिला विधिक संघ का समर्थन

न्यायालय बन रहा सुविधाओं का महत्वपूर्ण केंद्र: इस पहल की सराहना करते हुए जिला विधिक संघ के अध्यक्ष चंद्रमौली यादव ने इसे सकारात्मक और अनुकरणीय कदम बताया। वहीं, न्यायालय कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज का संदेश देना गर्व की बात है। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)

परियोजना से संबंधित सामान्य प्रश्न

✦इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कहाँ हुआ?−
इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शेखपुरा न्यायालय के सभागार में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: बुजुर्गों को किया गया कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक