Biharsharif News: स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: सोमवार को मखदूमपुर महाविद्यालय परिसर में मेदांता और शंकर ज्योति अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सैकड़ों स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने रोगों की पहचान और उपचार के लिए जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम में कई चिकित्सक और कॉलेज के शिक्षकों ने भाग लिया।

Biharsharif News: स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। मेदांता अस्पताल व शंकर ज्योति अस्पताल पटना के सहयोग से सोमवार को प्रखंड के राजकीय डिग्री महाविद्यालय मखदुमपुर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगा। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व ग्रामीणों ने स्वास्थ्य और नेत्र की जांच कराई। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने हृदय एवं नेत्र रोगों से बचाव और समय पर उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया। मरीजों की स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सकों ने उनकी समस्याओं के अनुसार आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी। ग्रामीण क्षेत्र में नि:शुल्क जांच की सुविधा मिलने से लोगों में काफी उत्साह देखा गया। शिविर में मेदांता अस्पताल की टीम से डॉ. एसएस पांडे, प्रकाश कुमार, हीरा परवीन, आशीष पांडे समेत स्वास्थ्यकर्मी तथा शंकर ज्योति अस्पताल की ओर से डॉ. अमन कुमार, मोहम्मद अख्तर, रोशन कुमार, प्रभात कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, माध्यमिक विद्यालय मखदुमपुर की एचएम डॉ. गुंजा आनंद, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. अमित कुमार गिरी, कृति रानी, अभिषेक कुमार समेत शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़