अलग-अलग स्थानों से मिली चार लाशें
राजगीर में करंट से मजदूर की मौत, हंगामा नूरसराय में सड़क हादसे में अधेड़ की गयी जान पावापुरी में नवजात की लाश बरामद सारे में नदी से बरामद हुई बच्चे...
राजगीर में करंट से मजदूर की मौत, हंगामा
नूरसराय में सड़क हादसे में अधेड़ की गयी जान
पावापुरी में नवजात की लाश बरामद
सारे में नदी से बरामद हुई बच्चे की लाश
फोटो-11नूरसराय 01
सदर अस्पताल में रोते विलखते मृतक के परिजन
नालंदा। हिन्दुस्तान टीम
जिले के अलग-अलग स्थानों से चार लाशें बरामद की गयी है। राजगीर में करंट से मजदूर की मौत के बाद लोगों ने मुआवजे के लिए हंगामा किया। नूरसराय में सड़क हादसे में अधेड़ की जान चली गयी। इधर, पावापुरी में एक नवजात की लाश चर्चा का विषय बनी रही। इसी तरह, सारे थाना क्षेत्र में नदी से बच्चे की लाश बरामद की गयी।
पीछे से बाइक में मारी टक्कर:
नूरसराय। थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा सड़क पर बलवापर गांव के पास रविवार की सुबह वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव निवासी 58 वर्षीय सुरेश चौधरी की मौत हो गयी। हादसे में उनके भाई नरेश चौधरी जख्मी बताये जाते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन के हवाले कर दिया गया है।
घर के लोगों ने बताया कि दोनों भाई बाइक से अपनी बहन से मिलने बलवापर गांव जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे स्कॉर्पियो बाइक में धक्का मारते हुए भाग निकला। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जख्मी सुरेश को नूरसराय अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंच गये। उनके चित्कार से मातम छा गया। पत्नी रीता देवी शव लिपटकर रो रही थी।
खेत में मिला नवजात का शव
पावापुरी। ओपी क्षेत्र के पावापुरी पांडुक शिला के पास शनिवार की शाम नवजात का शव मिलने से सनसनी मच गयी। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। स्थानीय लोगों की माने तो टेम्पो पर सवार कुछ लोग लाश फेंक कर चलते बने। शव देखकर लोगों की भीड़ जुट गयी। हालांकि, पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
जिराईन नदी से बच्चे की लाश बरामद:
अस्थावां। सारे थाना क्षेत्र के अंदी व ओंदा गांव के पास शनिवार को जिराइन नदी से एक बच्चे की लाश बरामद की गयी। मृतक शेखपुरा जिला निवासी अजय कुमार का 7 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार था। वह गिरियक प्रखंड के रानीसराय गांव में अपने रिश्तेदार के घर पर रहता था। वहीं वह नदी में डूब गया और लाश बहकर सारे पहुंच गयी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चरवाहों ने शव देखकर उन्हें सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।