गोपनीय दस्तावेज बाहर करने के आरोप में 4 लिपिकों से शोकॉज

Mar 16, 2026 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बिहार शिक्षा विभाग में चार लिपिकों पर गोपनीय दस्तावेज बाहर करने का आरोप लगा है। स्थापना डीपीओ आनंद शंकर ने मार्च माह की वेतन निकासी पर रोक लगा दी है। इन लिपिकों को पहले भी मौखिक चेतावनी दी गई थी। अब उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है, और वेतन स्थगित कर दिया गया है।

गोपनीय दस्तावेज बाहर करने के आरोप में 4 लिपिकों से शोकॉज

गोपनीय दस्तावेज बाहर करने के आरोप में 4 लिपिकों से शोकॉज शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ ने मार्च की वेतन निकासी पर भी लगायी रोक कहा-आपलोगों ने बाहरी व्यक्तियों को कार्यालय के कागज कराए उपलब्ध मामले में पहले भी लिपिकों को दी जादी गयी थी मौखिक चेतावनी फोटो : डीईओ ऑफिस। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। जिला शिक्षा विभाग में हर दिन नई कहानी सामने आती रहती है। नया मामला गोपनीय दस्तावेज को बाहरी लोगों को देने का है। विभाग ने गोपनीय दस्तावेज बाहर (लीक) करने के आरोप में चार लिपिकों से जवाब-तलब किया है। इतना ही नहीं, स्थापना डीपीओ आनंद शंकर ने उन चारों लिपिकों के मार्च माह की वेतन निकासी पर भी रोक लगा दी है।

स्पष्ट शब्दों में कहा है कि आपलोगों के द्वारा बाहरी व्यक्तियों को कार्यालय के कागजात उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि यह मामला पहली बार आया है। बल्कि, इससे पहले भी आपलोगों को इस मामले में मौखिक चेतावनी दी गयी थी। स्थापना डीपीओ आनंद शंकर द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रधान लिपिक जावेद हसन मंसूरी, लिपिक फणि मोहन, अरुण कुमार व पुरुषोत्तम कुमार के बारे में ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि इनलोगों द्वारा कार्यालय की गोपनीयता भंग की जा रही है। वहीं, बाहरी लोगों को कार्यालय कार्य, अभिलेखों व पत्र को अधिकारियों के बिना आदेश या इससे अवगत कराये बिना ही बाहरी लोगों को सूचना और अभिलेखों की प्रति उपलब्ध कराई जाती रही है। इससे पहले भी इनलोगों को इस मामले में मौखिक चेतावनी दी गई थी। यह सरकारी सेवक के आचरण के प्रतिकूल काम है। डीपीओ आनंद शंकर ने बताया कि ये लोग इस संबंध में अपना-अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएंगे। ये भी बताएंगे कि इस काम के लिए क्यों नहीं इनके विरुद्ध उच्चाधिकारी को प्रतिवेदित किया जाए। तत्काल इन सभी का संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक मार्च 2026 का वेतन स्थगित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।