Biharsharif News: सोनसा स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों ने प्राचार्य का किया स्वागत
Biharsharif News: फोटो के साथ ले लेंगे सर : सोनसा स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों ने प्राचार्य का किया स्वागत सोनसा स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों ने प्राचार्य का किया स्वागत

Biharsharif News: सोनसा स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों ने प्राचार्य का किया स्वागत निलंबन मुक्त होने के बाद मंगलवार को स्कूल में किया था योगदान फोटो : सोनसा स्कूल : रहुई प्रखंड के सोनसा मध्य विद्यालय में शनिवार को प्राचार्य निशात आलम का फूलों की बारिश कर स्वागत करते पूर्ववर्ती छात्राएं व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई प्रखंड के सोनसा-गोविंदपुर मध्य विद्यालय में शनिवार को प्राचार्य निशात आलम का स्कूल में योगदान करने की खबर सुनकर कई पूर्ववर्ती विद्यार्थी फूल व उपहार लेकर पहुंच गये। छात्रों ने फूलमाला भेंटकर उनका स्वागत किया। निलंबन मुक्त होने के बाद मंगलवार को उन्होंने स्कूल में योगदान किया था।
बच्चे अपने प्राचार्य से मिलकर बहुत खुश हुए। ओरा मध्य विद्यालय समेत कई स्कूल के शिक्षक भी प्राचार्य का स्वागत करने विद्यालय पहुंचे। बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, कार्यकारी सचिव शिशिर कुमार सिन्हा समेत कई लोगों ने प्राचार्य से उनके आवास पर भेंट कर इसे सच्चाई की जीत बताया। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


