कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ने मंत्री से की भेंट
नालन्दा सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार चन्द्रा ने मंत्री रामकृपाल यादव से मुलाकात की। उन्होंने पैक्सों के अंकेक्षण में समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कम्प्यूटरीकरण वाले पैक्सों में अंकेक्षण कार्य में रुकावट आ रही है और जिला अंकेक्षण पदाधिकारी पर आर्थिक शोषण का आरोप लगाया गया।

कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ने मंत्री से की भेंट फोटो : को-ऑपरेटिव बैंक : पटना में बुधवार को सहकारिता विभाग के मंत्री रामकृपाल यादव से मुलाकात करते नालन्दा सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार चन्द्रा व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नालन्दा सेन्ट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार चन्द्रा ने बुधवार को सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव से मुलाकात की। सहकारी समितियों विशेषकर पैक्सो का अंकेक्षण बिहार सहकारिता अधिनियम के तहत कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि वैसे पैक्सों जहां कम्प्यूटरीकरण किया गया है, वहां अंकेक्षण कार्य करने नही दिया जा रहा है।
जिला अंकेक्षण पदाधिकारी पर सहकारी समितियों को आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


