
नाला पर अतिक्तरण, जलभराव से जूझ रहे पासवान टोले के लोग
नाला पर अतिक्तरण, जलभराव से जूझ रहे पासवान टोले के लोग नाला पर अतिक्तरण, जलभराव से जूझ रहे पासवान टोले के लोग
नाला पर अतिक्तरण, जलभराव से जूझ रहे पासवान टोले के लोग चेवाड़ा, निज संवाददाता लगातार हो रही बारिश के कारण नगर पंचायत के पासवान टोले के लोग काफी चिंतित हैं। जलनिकासी के रास्ते बंद रहने से टोले में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। मोहल्ले के पवन कुमार , नारो पासवान , सुनीता देवी, मन्ती देवी आदि ने बताया कि गर्मी और जाड़ा में कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन, बरसात में पूरा मोहल्ला जलमग्न हो जाता है । लोगों ने बताया कि मुख्य नाला पर अतिक्रमण कर लिया गया है। लगभग आधा किलोमीटर सड़क किनारे का नाला का अस्तित्व अतिक्रमण के कारण समाप्त हो गया है।

अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार वरीय अधिकारियों से गुहार लगायी है। लेकिन, समस्या बरकरार है। इधर, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




