
बाढ़ इफेक्ट: 6 स्कूल अब भी बंद, कैसे होगी बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा
संक्षेप: बाढ़ इफेक्ट: 6 स्कूल अब भी बंद, कैसे होगी बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा बाढ़ इफेक्ट: 6 स्कूल अब भी बंद, कैसे होगी बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा
बाढ़ इफेक्ट: 6 स्कूल अब भी बंद, कैसे होगी बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा बच्चों व उनके अभिभावक को सता रही परीक्षा बाधित होने की चिंता अबतक शिक्षा विभाग के पदाधिकारी नहीं कर पाए हैं वैकल्पिक इंतजाम फोटो घाटकुसुंभा01- बाढ़ के पानी से घिरा गदबदिया प्राथमिक विद्यालय। घाटकुसुंभा02- पानी निकलने के बाद घाटकुसुंभा स्कूल की सफाई के दौरान मिले जहरीले सांप। घाटकुसुम्भा, निज संवाददाता। हरोहर नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। बावजूद, प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अबतक सामान्य नहीं हुई है। नौबत ऐसी कि बाढ़ के पानी से घिरे रहने के कारण अब भी छह सरकार स्कूल बंद हैं।
पिछले 27 दिनों से यहां ताला लटका हुआ है। जबकि, 10 सितंबर बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू होनी है। विडंबना यह कि अबतक शिक्षा विभाग द्वारा किसी तरह का वैकल्पिक इंतजाम परीक्षा लेने के लिए नहीं किया गया है। स्कूलों के बंद रहने के कारण बच्चों की परीक्षा पर ग्रहण लगता दिख रहा है। इससे बच्चों में मायूसी है। जबकि, उनके अभिभावकों का कहना है कि करीब चार सप्ताह से स्कूलों के बंद रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई ठप है। बिना पढ़ाई के बच्चे आखिर कैसे परीक्षा देंगे। वह तब, जब बाढ़ का पानी स्कूलों से निकलेगा। इन स्कूलों में घुसा है बाढ़ का पानी : शिक्षा विभाग के अनुसार प्राथमिक विद्यालय अकरपुर , प्राथमिक विद्यालय गदबदीया, प्राथमिक विद्यालय सहरा , प्राथमिक विद्यालय धानुक टोला घाटकुसुंभा, मध्य विद्यालय सहरा बटोरा , मध्य विद्यालय घाटकुसुम्भा में अब भी बाढ़ का पानी जमा है। इन सारे विद्यालयों में ताले लटके हुए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास: घाटकुसुम्भा बी ई ओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि छह विद्यालय परिसर में अब भी बाढ़ का पानी जमा है। इसके कारण इन विद्यालयों में पढ़ाई शुरू करना संभव नहीं हो पा रहा है। बंद विद्यालयों के बच्चों की परीक्षा बाधित नहीं हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है। बॉक्स : बंद स्कूल बने सांप व बिच्छुओं की शरणस्थली घाटकुसुंभा, निज संवाददाता। घाटकुसुंभा मध्य विद्यालय से बाढ़ का पानी निकल रहा है। हालांकि, अभी भी दो से तीन इंच पानी जमा है। पानी कमने के बाद विद्यालय को साफ-सफाई करायी जा रही है। शुक्रवार को बंद ताला को खोला गया तो विद्यालय में कमरे में एक-दो नहीं, सैकड़ो जहरीले नाग व बिच्छु देख लोग दंग रह गये। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर की सफाई के दौरान काफी संख्या में जहरीले सांप व बिच्छू निकल रहे हैं। इससे सफाई कराने में दिक्कत हो रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




