Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsFLN Kit Revolutionizes Educational Activities Training for D El Ed Trainees in Bihar
शैक्षिक गतिविधियों को रोचक बनाने में एफएलएन किट काफी महत्वपूर्ण : मो. सरफराज

शैक्षिक गतिविधियों को रोचक बनाने में एफएलएन किट काफी महत्वपूर्ण : मो. सरफराज

संक्षेप:

नूरसराय डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में डीएलएड की छात्रों को एफएलएन कीट (फांउडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी ) बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का गुरुवार को...

Nov 27, 2025 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

शैक्षिक गतिविधियों को रोचक बनाने में एफएलएन किट काफी महत्वपूर्ण : मो. सरफराज डायट नूरसराय में मास्टर ट्रेनरों ने डीएलएड के प्रशिक्षुओं को किया प्रशिक्षित प्रशिक्षक प्रशिक्षु विद्यालयों में बच्चों को बता रहे है एफएलएन कीट का उदेश्य फोटो : डायट 01 : डायट नूरसराय में गुरुवार को प्रशिक्षण में शामिल डीएलएड प्रशिक्षु व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नूरसराय डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में डीएलएड की छात्रों को एफएलएन किट (फांउडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का गुरुवार को समापन किया गया। प्राचार्य मो. सरफराज आलम ने कहा कि शैक्षिक गतिविधियों को रोचक बनाने में एफएलएन कीट काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने प्रशिक्षुओं को एफएलएन कीट महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की नोडल पदाधिकारी व्याख्याता डॉ. निर्मला ने बच्चों के मानसिक कार्य क्षमता का वर्द्धन के लिए एक खेल के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का अभ्यास कराया। गणितीय निपुण तालिका को भरने की विधि, भरने में किन-किन चीजों पर ध्यान देना है इसकी जानकारी साझा की। ट्रेनर डॉ. अभिनव कुमार व मिथिलेश कुमार ने प्रगति पत्रक भरने की विधि उसकी आवश्यकता पर चर्चा किया। मौके पर डॉ. पुष्कर कुमार, संगम भारती, अनिल कुमार, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. शशि भूषण कुमार मौजूद थे।