Biharsharif News: जिले में शान से फहरा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगे शहर-गांव

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने परेड ग्राउंड में झंडोत्तोलन किया, जिसमें विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों ने भाग लिया। समारोह में पुलिस की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। स्कूलों में भी उत्साह से झंडोतोलन किया गया।

Biharsharif News: जिले में शान से फहरा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगे शहर-गांव

Biharsharif News: जिले में शान से फहरा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगे शहर-गांव प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने शहर के परेड मैदान में किया झंडोत्तोलन सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में पुलिस टुकड़ियों ने किया शानदार मार्च पास्ट फोटो 16मनोज01: शहर के परेश मैदान में झंडोत्तोलन करतीं प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता। साथ में डीएम शेखर आनंद, एसपी हिमांशु, विधायक रणधीर कुमार सोनी एवं अन्य। फोटो । चेवाड़ा झंडा01 - चेवाड़ा नगर पंचायत कार्यालय में तिरंगे को सलामी देते चैयरमैन लट्टू यादव। चेवाड़ा झंडा02 - चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय में झंडोतोलन करतीं प्रखंड प्रमुख इन्दु देवी। 16मनोज02: शेखपुरा जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराते प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान टीम।

स्वतंत्रता दिवस समारोह

जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी प्रमुख सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, स्कूलों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य झंडोत्तोलन समारोह कलेक्ट्रेट स्थित परेड ग्राउंड में हुआ। यहां बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने शान से तिरंगा फहराया। इस अवसर पर जिला पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। मुख्य समारोह में डीएम शेखर आनंद, एसपी हिमांशु, स्थानीय विधायक रणधीर कुमार सोनी , विधान पार्षद ललन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। इसी तरह, जिला न्यायालय में प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी, विधिज्ञ संघ में महासचिव विनोद कुमार सिंह, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ प्रियंका कुमारी, नगर परिषद में मुख्य पार्षद रश्मि कुमारी, सदर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख किरण देवी, बाल विकास कार्यालय में सीडीपीओ संजू कुमारी, आदर्श थाना में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, डीईओ कार्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम, सदर अस्पताल में डॉ. अशोक कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया। शिक्षण संस्थानों में तिरंगे को दी सलामी: जिले के प्रमुख स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में भी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने देशभक्ति के नारों के साथ झंडोतोलन किया। संस्कार पब्लिक स्कूल में विनोद कुमार सिंह, उषा पब्लिक स्कूल में राहुल कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य विनय कुमार, इनमें एकलव्य पब्लिक स्कूल में बॉबी प्रसाद, अमर ज्योति विद्यालय में प्राचार्य सियाराम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। राजनीतिक दलों के कार्यालयों में लहराया ध्वज: विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी आजादी का जश्न पूरे जोश के साथ मनाया गया। जदयू कार्यालय में विधायक रणधीर कुमार सोनी, लोजपा(आर) कार्यालय में जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष आनंदी यादव, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रेश्मा भारती, राजद कार्यालय में संजय कुमार, सीपीआई कार्यालय में प्रभात पांडेय ने झंडोतोलन किया। बरबीघा में शान से लहराया अपना तिरंगा बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शैक्षणिक संस्थाओं, सरकारी एवं निजी कार्यालयों सहित सार्वजनिक संस्थानों पर शान से तिरंगा लहराया। आदर्श विद्या भारती में प्राचार्य संजीव कुमार, एक्सीलेंस कान्वेंट में निदेशक शत्रुघ्न सिंह, डिवाइन लाइट में शिक्षक अरविंद कुमार मानव, संत मेरीस में प्राचार्य प्रिंस पीजे, जीआईपी विद्यालय में प्राचार्य संजय कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं, प्रखंड कार्यालय में बीडीओ आलोक रंजन की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख विनोद राम, नगर परिषद कार्यालय में सभापति सोनू कुमार, पांक पंचायत के सामुदायिक भवन में मुखिया संगीता कुमारी,आदर्श थाना में थानाध्यक्ष गौरव कुमार ,थाना अंचल परिसर में निरीक्षक ब्रजेश कुमार, केवटी थाना में थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ,उप डाकघर में सत्येन्द्र कुमार, सुभानपुर शाखा डाकघर में अरुण कुमार, रामरूची कालेज में प्राचार्य संजय कुमार सिंह, प्लस टू उच्च विद्यालय में संजय कुमार सिंह, टाउन उच्च विद्यालय में रितेश रंजन पांडेय आदर्श कोचिंग सेंटर में राजकुमार सिंह, झंडा चौक पर शिव भगवान गुप्ता, अशोक नवजीवन पुस्तकालय में अरुण वैश्यकियार, माहुरी मंडल में अध्यक्ष अजित कुमार गोरे ने ध्वजारोहन किया।

80वां स्वतंत्रता दिवस

चेवाड़ा में धूमधाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख इन्दु देवी ने झंडोतोलन किया। मौके पर बीडीओ अमर कुमार, चेयरमैन लट्टू यादव, बह्मदेव महतो व अन्य मौजूद रहे। अंचल में सीओ शोभा कुमारी, चेवाड़ा थाना में थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार, मध्य विद्यालय में एचएम भागीरथ यादव, चकंदरा पंचायत में सुनिता देवी, एकरामा में हरिनंदन यादव, लोहान में संजीव कुमार, लहना में भरत यादव , प्लस टू श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय में एचएम अशोक कुमार ने तिरंगे को सलामी दी। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन लट्टू यादव ने ध्वजारोह किया। मौके बीडीओ अमर कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर, ब्रह्मदेव महतो, मो. इरसाद आदि उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मन मोहा चेवाड़ा । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया... गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर बच्चों ने दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावकों व शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों की प्रतीभा को देख लोगों ने यहां के शिक्षकों व शैक्षणिक माहौल की जमकर सराहना की।

स्वतंत्रता दिवस की खुशी

शेखोपुरसराय में हर्षोल्लास मना स्वतंत्रता दिवस शेखोपुरसराय, एक संवाददाता। प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सोनी देवी, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद रोहित मांझी, पीएचसी डॉ. विपिन कुमार, निमी कॉलेज में प्राचार्य वजीह इमाम, साईं कॉलेज में अध्यक्ष अंजेश कुमार, साईं पब्लिक स्कूल में प्राचार्य रमेश कुमार, थाना में थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी, नगर पंचायत पैक्स में अध्यक्ष पीयूष कुमार, पहाड़िया दलित टोले में जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला सिंह ने तिरंगा फहराया। इसी प्रकार, ओनामा पंचायत के सरकार भवन में मुखिया अभिमन्यु कुमार, पांची में मुखिया बेबी देवी तथा मुहब्बतपुर में राजीव कुमार ने झंडोतोलन किया।

सामान्य प्रश्न

✦स्वतंत्रता दिवस कब मनाया गया?−
स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: जिले में शान से फहरा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगे शहर-गांव