Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsFive Arrested Including Block Head for Alcohol Party in Asthawan Bihar
शराब पार्टी करते अस्थावां के प्रखंड प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार

शराब पार्टी करते अस्थावां के प्रखंड प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार

संक्षेप:

शराब पार्टी करते अस्थावां के प्रखंड प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार शराब पार्टी करते अस्थावां के प्रखंड प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार

Sep 12, 2025 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

शराब पार्टी करते अस्थावां के प्रखंड प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार मौके पर पुलिस ने शराब की दो बोतलें भी की बरामद गुप्त सूचना पर सारे गांव में पुलिस ने की कार्रवाई बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सारे थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर शराब पार्टी कर रहे अस्थावां के प्रखंड प्रमुख समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में प्रमुख रोहित कुमार, उगावां के समिति सदस्य पिंटू यादव, खेतलपुरा पंचायत समिति सदस्य चांद बिंद सहित दो अन्य शामिल हैं। पुलिस ने दो शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। बताया जाता है कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सारे गांव में छापेमारी करने गयी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक घर के पास आरोपी की गाड़ी देखकर पुलिस को शक हुआ और घर में छापेमारी की गई, जहां सभी लोग शराब पार्टी करते हुए पकड़े गए। थानाध्यक्ष ऋतु रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।