ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा के लोगों ने बनायी मगही भाषा की पहली फिल्म

नालंदा के लोगों ने बनायी मगही भाषा की पहली फिल्म

मगही भाषा मधुर व स्थानीय भाषा है। इसका हम शान से बढ़ावा दें। हमें इसके लिए अभियान चलाना चाहिए। नालंदा के लोगों ने मगही भाषा की पहली फिल्म विधना नाच नचावे का निर्माण कर यह संदेश दिया। बिहारशरीफ के...

नालंदा के लोगों ने बनायी मगही भाषा की पहली फिल्म
बिहारशरीफ। निज संवाददाताSun, 21 Oct 2018 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

मगही भाषा मधुर व स्थानीय भाषा है। इसका हम शान से बढ़ावा दें। हमें इसके लिए अभियान चलाना चाहिए। नालंदा के लोगों ने मगही भाषा की पहली फिल्म विधना नाच नचावे का निर्माण कर यह संदेश दिया। बिहारशरीफ के सोहसराय स्थानीय सभागार में इस फिल्म के निर्माता निदेशक गीतकार प्रभात वर्मा ने रविवार को कहा कि मगही हमारी लोकप्रीय भाषा है। हमसब इसे सहज व सरलता से बोलते हैं। लोगों को इस भाषा का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए, तभी इसका विस्तार होगा। मौके पर राकेश बिहारी शर्मा, मुस्कान चांदनी, सुनील कुमार वर्मा, रामकुमार पासवान, संजय कुमार, अजय कुमार सिंह, रामस्वरुप सिंह, अर्जुन प्रसाद बादल, गिलानी व अन्य कलाकार मौजूद थे। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें