ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफशादी समारोह में हुई फायरिंग, गोली लगने से एक जख्मी

शादी समारोह में हुई फायरिंग, गोली लगने से एक जख्मी

शादी समारोह में हुई फायरिंग, गोली लगने से एक शन ने बताया कि दीवार में लगने के बाद गोली बाराती को लगी। अधेड़ मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस कार्रवाई में जुट गई...

शादी समारोह में हुई फायरिंग, गोली लगने से एक जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफThu, 20 May 2021 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी समारोह में हुई फायरिंग, गोली लगने से एक जख्मी

बिहारशरीफ |

वेन थाना क्षेत्र के भातू बिगहा गांव में गुरुवार की शाम शादी समारोह में समधि मिलन के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से बाराती पक्ष के भोला सिंह नामक अधेड़ जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणोँ ने बताया कि उमेश सिंह के पुत्री की बारात आई थी। उसी दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली एक बाराती को लग गई।

थानाध्यक्ष जयकिशन ने बताया कि दीवार में लगने के बाद गोली बाराती को लगी। अधेड़ मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें