पहल : अग्निरोधी सूट में अब नजर आएंगे जिले के दमकल कर्मी
पहल : अग्निरोधी सूट में अब नजर आएंगे जिले के दमकल कर्मी पहल : अग्निरोधी सूट में अब नजर आएंगे जिले के दमकल कर्मी

हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव पहल : अग्निरोधी सूट में अब नजर आएंगे जिले के दमकल कर्मी आग की लपटों पर काबू पाने के दौरान रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित पहले चरण में जिले के 50 फायर मैन को मिलेगा फायर सूट फोटो फायर : बिहारशरीफ अग्निशमन कार्यालय में फायर सूट से लैस फायर मैन। साथ में हैं सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी अरविंद प्रसाद। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले के दमकल कर्मी (फायर मैन) अब पॉक्सिमिटी सूट (अग्निरोधी सूट) से लैस होंगे। आग पर काबू पाने के दौरान यह सूट उन्हें पूरी तरह सुरक्षित रखेगा और तेज लपटों से बचाएगा। मुख्यालय से जिला को 50 सूट-बूट किट की आपूर्ति हो चुकी है। चयनित फायर मैन को फायर सूट उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले आग लगने पर फायर मैन जान जोखिम में डालकर आग बुझाने के लिए घरों में जाते थे। इससे कई मौकों पर वे आग की लपटों की वजह से जख्मी भी हो जाते थे। लेकिन, फायर सूट उनकी पूरी तरह सुरक्षा कवच की तरह मदद करेगा। पहले चरण में बिहारशरीफ के 20, राजगीर व हिलसा के 15-15 फायर मैन को फायर सूट उपलब्ध कराया जाएगा। दूसरे चरण में शेष बचे दमकल कर्मियों को भी फायर सूट मिलेगा। जिले के तीनों अनुमंडल फायर स्टेशन (अग्निशमन केंद्र) को मिलाकर वर्तमान में 92 फायर मैन, 35 चालक, पांच पदाधिकारी तो छह प्रधान अग्निक (हवलदार) तैनात हैं। पॉक्सिमिटी सूट पहनने में काफी आरामदायक होता है। खास यह कि इसे पहनकर फायर मैन आग की लपटों के बीच अपने कार्यों को बहुत ही सुरक्षित तरीके से अंजाम दे सकेंगे। बिंद में फायर स्टेशन बनाने की तैयारी: अभी जिले में तीन फायर स्टेशन हैं बिहारशरीफ, राजगीर और हिलसा। चौथा फायर स्टेशन बिंद में बनाने की तैयारी चल रही है। प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। नये फायर स्टेशन बनने पर जिले के पूरी भाग में अवस्थित बिंद प्रखंड के अलावा टाल क्षेत्र सरमेरा में आग की घटनाओं पर काबू पाने में काफी सहूलियत मिलेगी। 19 थानों में तैनात है फायर टीम: अनुंडल स्तरीय फायर स्टेशनों के अलावा जिले के 19 थानों में फायर टीम तैनात की गयी है। बिहारशरीफ अनुमंडल के छह, राजगीर के पांच और हिलसा के आठ थानों में एक चालक और दो फायर मैन की तैनाती की गयी है। थानों में एक-एक छोटे अग्निशामन वाहन रखा गया है। क्या कहते हैं अधिकारी मुख्यालय से जिला को 50 फायर सूट उपलब्ध करा दिया गया है। आग पर काबू पाने के दौरान यह सूट फायर मैन को पूरी तरह सुरक्षित रखेगा और तेज लपटों से भी बचाएगा। अरविंद प्रसाद, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी। इन थानों में अग्निशमन वाहन व फायर टीम :- 1. बिहारशरीफ - अस्थावां, सरमेरा, रहुई, वेना, हरनौत, नूरसराय 2. हिलसा - चंडी, नगरनौसा, थरथरी, परवलपुर, औंगारी, एकंगरसराय, इस्लामपुर, तेल्हाड़ा 3. राजगीर - गिरियक, सिलाव, नालंदा, राजगीर, राजगीर पुलिस एकेडमी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।