सदर अस्पताल में आग से बचाव का कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षित
बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में बुधवार को अग्नि सुरक्षा के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन ने कर्मियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में सावधानियों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी साझा की। अस्पताल प्रशासन जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल आयोजित करेगा।

फोटो : आग सदर : सदर अस्पताल में बुधवार को अग्नि सुरक्षा का शपथ लेते उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन व अन्य। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में बुधवार को आग से बचाव के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन ने कर्मियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलायी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गयी। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम, मॉक ड्रिल और अग्निशमन उपकरणों की जांच कराएगा।
मौके पर प्रबंधक मोहम्मद इमरान आलम, धर्मराज कुमार, अतिश कुमार व अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


