ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफधान की पुंज में लगी आग, हजारों की क्षति

धान की पुंज में लगी आग, हजारों की क्षति

धान की पुंज में लगी आग, हजारों की क्षतिधान की पुंज में लगी आग, हजारों की क्षतिधान की पुंज में लगी आग, हजारों की क्षतिधान की पुंज में लगी आग, हजारों की क्षतिधान की पुंज में लगी आग, हजारों की क्षतिधान...

धान की पुंज में लगी आग, हजारों की क्षति
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSat, 04 Dec 2021 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिन्द थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव की घटना

बिन्द। निज संवाददाता

थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव में शनिवार की सुबह धान की पुंज में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित अमलेश राम की माने तो 30 हजार रुपये से अधिक मूल्य की फसल जल गयी है। उन्होंने सीओ को घटना की जानकारी दी। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है। लोगों ने अंदेशा जताया है किसी ने सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा।

पीड़ित ने बताया कि ग्रामीणों ने खलिहान से धुआं निकलते देखकर शोर मचाया। वहां पहुंचे तो देखा कि फसल जल रही है। ग्रामीण अपने घरों से तसला-बाल्टी लेकर दौड़े और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। आग बुझने से पहले दो बीघा की फसल जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से आसपास रखे अन्य सामानों को जलने से बचाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें