आग में राख हो गयी 36 बीघे में तैयार गेहूं की खड़ी फसल
बिहार के शेखपुरा में बिजली की चिंगारी से 36 बीघे में तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। देवले और कसार के 18 से अधिक किसानों को लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ। प्रभावित किसान डीएम से मिले और आर्थिक मदद की गुहार लगाई। डीएम ने बिजली विभाग को तारों की मरम्मत का आदेश दिया है।

आग में राख हो गयी 36 बीघे में तैयार गेहूं की खड़ी फसल देवले व कसार के 18 से अधिक किसानों को 10 लाख का नुकसान बिजली की चिंगारी ने अन्नदाताओं की उम्मीदों पर फेर दिया पानी प्रभावित किसानों ने डीएम को आवेदन देकर लगायी आर्थिक मदद की गुहार फोटो 06 शेखपुरा 01 - आग में राख हुई फसल का मुआवजा दिलाने की गुहार लगाने कलेक्ट्रेट पहुंचे देवले गांव के किसान। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आग के कहर से जिले के किसान कराह रहे हैं। सदर प्रखंड के देवले में बिजली की चिंगारी से करीब सात तो अरियरी के कसार में 30 बीघे में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गयी।
आग की लपटों में 18 से अधिक किसानों को करीब 10 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। देवले में आग से स्वाहा हुई फसल पट्टेदारों की थी। जबकि, कसार में किसानों की फसल जली है। आग से तबाह हुए किसानों का दल सोमवार को डीएम से मिला और ज्ञापन देकर फसल क्षति का मुआवजा देने की गुहार लगायी। किसान पिंटु चौहान, महेश दास, विजय पासवान, शंकर पंडित, नागो मांझी व अन्य ने बताया कि बड़े किसानों से पट्टा पर खेत लेकर गेहूं की फसल लगायी थी। कुछ दिन बाद ही काटनी होनी थी कि बिजली की चिंगारी से फसल स्वाहा हो गयी। प्रभावित पट्टेदारों के समक्ष जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों ने बताया कि दमकल दल के आने के बाद आग पर काबू पाया गया। तेज पछुआ हवा से भड़की आग : कसार गांव में रविवार की देर शाम में बिजली की चिंगारी से पहले भगीरथ सिंह की फसल आग लगी। तेज पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद विजेन्द्र पंडित, शिवबालक यादव, कपिल पासवान, मुसाफिर पासवान, सच्चिदानंद सिंह, विलायती सिंह सहित अन्य किसानों के करीब 30 बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों और दमकल दस्ता के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसानों ने बताया कि खेत के उपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। तेज हवा के कारण तार के आपस में सटने के कारण निकल चिंगारी से आग भड़क गयी। लुंजपुंज तारों को जल्द करें ठीक : डीएम किसानों के सौंपे गये ज्ञापन पर डीएम ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड को लचर व जर्जर तारों को सही करने का आदेश दिया गया है। साथ ही बिजली बोर्ड के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को आग लगने वाले संभावित स्थलों की पहचान कर वहां कवर्ड वायर लगाने को कहा गया है। साथ ही डीएओ को फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। आग से बचाव के लिए ट्रेंड होंगे किसान : आग से बचाव के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि दमकल विभाग को प्रत्येक पंचायत में जाकर आग से बचाव के तरीके किसानों को बताने को कहा गया है। खासकर बिजली की चिंगारी से आग लगने वाले स्थलों की पहचान कर वहां विशेष व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


