हरनौत में जल गयी लाखों की फसल
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
हरनौत के सरथा गांव के छखुरवा खंधा में शुक्रवार को आग लगने से 15 बीघा फसल जल गई। किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का मानना है कि आग बिजली की चिंगारी से लगी। दमकलकर्मियों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। प्रभावित किसानों में अरुण सिंह और शिवमोहन सिंह शामिल हैं।

हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के सरथा गांव के छखुरवा खंधा में शुक्रवार को आग लगने से 15 बीघा खेत की फसल जलकर राख हो गयी। किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो बिजली की चिंगारी से आग लगी है। हादसे में किसान अरुण सिंह, शिवमोहन सिंह, अखिलेश सिंह समेत अन्य किसानों को नुकसान हुआ है। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


