झाड़ी में लगी आग, मची गयी अफरातफरी
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
शेखपुरा में मंगलवार को झाड़ी में आग लगने से हाहाकार मच गया। आग ने तेज पछुआ हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया और करीब पांच सौ मीटर तक फैल गई। दमकल विभाग ने दिनभर प्रयास किया, जबकि स्थानीय लोगों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

झाड़ी में लगी आग, मची गयी अफरातफरी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला में मंगलवार को आग ने जमकर कहर बरपाया है। कई जगहों पर आग लग जाने से दमकल विभाग को दिनभर हांफता रहा। हालांकि, सभी जगहों पर झाड़ी और पराली में आग लगी थी। शहर के तीनमुहानी मोड़ की रतोइयां नदी के किनारे किसी ने झाड़ी में आग लगा दी। तेज पछुआ हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब पांच सौ मीटर की परिधि में आग फैल गयी। अफरातफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। कसार, कंबल बिगहा एवं एफनी गांव के खेत में आग लगी।
(शेखपुरा से संजय मेहता)
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


