Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsFIR Against 14 from Manpur in Assault Case Tension Between Two Villages
मारपीट मामले में मानपुर के 14 लोगों पर एफआईआर

मारपीट मामले में मानपुर के 14 लोगों पर एफआईआर

संक्षेप:

मानपुर के 14 लोगों पर कैथवा गांव के ग्रामीणों के साथ मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मामूली विवाद के चलते हुई इस घटना में एक व्यक्ति की अंगुली टूट गई और दूसरे को गंभीर चोट आई। पुलिस...

Oct 24, 2025 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

मारपीट मामले में मानपुर के 14 लोगों पर एफआईआर दो गांवों में तनाव, पुलिस रख रही है विशेष नजर मामूली विवाद में कैथवां और मानपुर के लोगों के बीच हुई थी मारपीट शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिरारी थाना क्षेत्र के कैथवा गांव के ग्रामीणों के साथ मारपीट करने के मामले में मानपुर गांव के 14 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि घायल भूषण सिंह द्वारा दर्ज कराये गये मामले में मानपुर गांव के वीरबल यादव, जीतेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, रंजय यादव, गोविन्द यादव, अंकित यादव, चंकित यादव, मानो यादव, सौरभ यादव, रितिक यादव, रंजन यादव, संजीत यादव एवं पप्पू यादव को नामजद किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि मामले में मानपुर गांव के सत्येन्द्र यादव उर्फ सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि गुरुवार की देर शाम को मामूली विवाद में गोलीबारी की गई थी और गोलीबारी का विरोध करने कैथवां गांव के आधा दर्जन लोगों को मानपुर गांव के ग्रामीणों लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया था। मारपीट में नेवी अफसर अंशु सिंह के हाथ की अंगुली टूट गई थी और गुलशन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी थी। घटना के बाद से दोनों गांवों में तनाव की स्थिति है। पुलिस लगातार नजर रखे हुए है।