गोतिया के बीच मारपीट, युवती जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

बिन्द, निज संवाददाता। गोतिया के बीच मारपीट, युवती जख्मी गोतिया के बीच मारपीट, युवती जख्मी गोतिया के बीच मारपीट, युवती जख्मी

गोतिया के बीच मारपीट, युवती जख्मी

बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मदनचक गांव में गुरुवार को गोतिया के लोगों के बीच मारपीट हो गयी। मारपीट में वर्षा कुमारी जख्मी हो गयी। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जख्मी ने बताया कि घर के पास गोतिया के लोग सरकारी ईंट उखाड़ रहे थे। मना करने पर लाठी-डंडा के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण जमा हुए तो सभी भाग गये। ग्रामीणों की ही मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।