पिता ने बेटे की हत्या कर गंगा में फेंक दिया शव
पिता ने बेटे की हत्या कर गंगा में फेंक दिया शवपिता ने बेटे की हत्या कर गंगा में फेंक दिया शवपिता ने बेटे की हत्या कर गंगा में फेंक दिया शवपिता ने बेटे की हत्या कर गंगा में फेंक दिया शव

सौतेली मां ने कहा-उसके साथ करता था गलत हरकत हरनौत थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव में तीन दिन पहले हुई घटना फोटो : हरनौत हत्या-मृत पिंटू कुमार का फाइल फोटो। हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़ी मुढ़ारी गांव में पिता ने ही बेटे की हत्या कर दी और कुछ लोगों की मदद से शव को गंगा में फेंक दिया। घटना तीन दिन पहले की है। मृतक श्याम राम का 23 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है। पिंटू की सौतेली मां का कहना है कि वह उसके साथ गलत हरकत करता था। पति ने देख लिया तो उसकी हत्या कर दी। पिंटू के नाना सहदेव राम ने हत्या की एफआईआर करायी है।
पुलिस ने गंगा नदी में शव को खोजने का बहुत प्रयास किया पर अब तक लाश का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपित श्याम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी नीलू देवी से भी पूछताछ की गयी है। ग्रामीणों की माने तो श्याम ने तीन शादियां की है। पहली शादी 1999 में की। उससे पिंटू का जन्म हुआ। साल 2012 में पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली। उसी साल श्याम ने दूसरी शादी की। दो साल बाद वह घर छोड़कर चली गयी। इसके बाद 2014 में उसने नीलू से तीसरे शादी की। उससे दो बच्चे हैं। श्याम दिल्ली में काम करता है। कभी-कभी घर आता है। मुढ़ारी में पिंटू अपनी सौतेली मां के साथ रहता था। नीलू का कहना है कि पिंटू अक्सर उसके साथ गलत हरकत करता था। 10 अगस्त की रात भी पिंटू उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास कर रहा था। श्याम ने देखा तो विरोध किया। इस बात पर बाप-बेटे के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान श्याम ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने बड़े भाई शैलेन्द्र राम, दोस्त दीना साव व अपने एक चाचा की मदद से शव को एंबुलेंस में लादकर पटना जिला के अथमलगोला के पास गंगा नदी में फेंक दिया। थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि हत्या के बाद शव को गायब करने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। श्याम और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। श्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




