रोहण 3 दिन खत्म, अब तक नहीं मिला धान बीज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफसरमेरा में कृषि कार्य के लिए सर्वोत्तम मास रोहण नक्षत्र 25 मई से शुरू हो गया है। किसान धान के बिचड़े गिराने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अनुदानित दर पर अभी तक बीज नहीं मिला है। किसानों ने कृषि मंत्री से तत्काल धान बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।

सरमेरा, निज संवाददाता। कृषि कार्य के लिए सर्वोत्तम मास रोहण नक्षत्र 25 मई से शुरू हो गया है। किसान धान का बिचड़ा गिराने की तैयारी करने लगे हैं। लेकिन, किसानों को अब तक अनुदानित दर पर धान बीज नहीं मिला है। बढ़िया के किसान त्रिपुरारी सिंह, पुरानी इसुआ के सुरेंद्र प्रसाद यादव, काजीचक के शिवकुमार पासवान व अन्य ने बताया कि देर से तैयार होने वाले प्रभेदों का बिचड़ा गिराने का समय आ चुका है। उन्होंने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से किसानों को अविलंब धान बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


