Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsFarmer Registration Camp Faces Internet Issues in Keashopur Panchayat

इंटरनेट की धीमी चाल से किसान परेशान
संक्षेप:
एकंगरसराय के केशोपुर पंचायत में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल प्रमाण पत्र बनाने का शिविर लगाया गया। बीएओ रौनक कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी का काम धीमा है क्योंकि इंटरनेट की समस्या है। भारी भीड़ के बावजूद, दिन में केवल 20-25 किसानों का ही काम हो पा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं।
Jan 09, 2026 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखण्ड की केशोपुर पंचायत के ताड़पर धर्मशाला में किसानों का फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर लगाया गया है। बीएओ रौनक कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर, जैतीपुर, मानसिंगपुर, केला बिगहा, जितन बिगहा, कोरथु, बाला बिगहा, मन्दिरसापर, बहुआरा और बराड़ी के किसानों का ई-केवाईसी किया जा रहा है। हालांकि, इंटरनेट की समस्या के कारण काम काफी धीमा है। भारी भीड़ के बावजूद दिन भर में मात्र 20-25 किसानों का ही काम हो पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। मौके पर अनुज कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




