Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsFarmer Found Dead in Ditch Family Accuses Murder After Brutal Beating
खंधे में मिला किसान का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

खंधे में मिला किसान का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

संक्षेप:

खंधे में मिला किसान का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोपखंधे में मिला किसान का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोपखंधे में मिला किसान का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोपखंधे में मिला किसान का शव, परिजन ने...

Sep 12, 2025 09:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

खंधे में मिला किसान का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप कहा, बेरहमी से मारपीट कर की गयी है हत्या हरनौत थाना क्षेत्र के पचौरा गांव के खंधे में मिली लाश हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के पचौरा गांव के खंधे में गुरुवार की रात एक किसान का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पचौरा गांव निवासी स्व. विष्णु देव प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र राजनंदन प्रसाद के रूप में की गई है। संतोष कुमार ने बताया कि उनके भाई गुरुवार की दोपहर में खेत देखने के लिए खंधे में गये थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उन्हें फोन किया गया। लेकिन, रिंग होने के बाद भी रिसिव नहीं किया गया। अनहोनी की आशंका से रात में ग्रामीणों की मदद से उनकी खोजबीन करने पर पांच अन्ना पुल के पास उनका शव मिला। उन्होंने बताया कि मृतक के सीने में किसी रॉड से कुचला हुआ था और हाथ जला हुआ था। शरीर पर मिट्टी का निशान नहीं था। परिजनों ने आरोप लगा है कि बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी गयी है। वहीं, सदर डीएसपी- 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टि करंट से मौत होने की आशंका जतायी जा रही है। वैसे, घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर मामले की जांच करायी गयी है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। थाना अध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि परिजन द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।