करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

संक्षेप:

हिलसा थाना क्षेत्र के निमना टोला गांव की घटना करंट की चपेट में आकर किसान की मौत करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Jun 24, 2025 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

हिलसा थाना क्षेत्र के निमना टोला गांव की घटना हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के निमना टोला गांव में करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गयी। मृतक 55 वर्षीय बल्लभ यादव हैं। परिजनों ने बताया कि वे सोमवार को बिचड़ा डालने के लिए खेत को मोटर से पटाने गये थे। मोटर स्टार्ट करने के दौरान करंट की चपेट में आ गये। आसपास काम कर रहे किसानों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना नहीं दी गयी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।