ककड़िया विद्यालय में 11 प्रशिक्षुओं को दी गयी विदाई

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

नूरसराय प्रखंड के ककड़िया मध्य विद्यालय में मंगलवार को 11 प्रशिक्षु शिक्षकों का विदाई समारोह हुआ। ये शिक्षक एक महीने से बच्चों को पढ़ा रहे थे। प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार मेहता ने कहा कि शिक्षक केवल अध्यापक नहीं, बल्कि भाग्य निर्माता होते हैं। कई अन्य लोग भी समारोह में शामिल हुए।

ककड़िया विद्यालय में 11 प्रशिक्षुओं को दी गयी विदाई

फोटो: डायट नूरसराय: नूरसराय प्रखंड के ककड़िया मध्य विद्यालय में मंगलवार को विदाई समारोह में डायट के प्रशिक्षु शिक्षक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नूरसराय प्रखंड के ककड़िया मध्य विद्यालय में मंगलवार को इंटर्नशिप कर रहे डायट के 11 प्रशिक्षु शिक्षकों को विदाई दी गई। सभी प्रशिक्षु एक माह से यहां बच्चों को पढ़ा रहे थे। प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार मेहता ने कहा कि एक शिक्षक सिर्फ अध्यापक या गुरु नहीं होता है। बल्कि, वह अपने शिष्य का भाग्य निर्माता होता है। समारोह में सतीश कुमार, राकेश बिहारी शर्मा, पूजा कुमारी, अरविन्द कुमार, अनुज कुमार, मो. रिजवान अफताब, सुरेश कुमार, विश्वरंजन कुमार, मुकेश कुमार, प्रशिक्षु शिक्षक रायना प्रवीण, गुलिस्तान प्रवीण, प्रीति कुमारी, विनीता कुमारी, स्मिता कुमारी, नीतीश कुमार, सुरुचि कुमारी, शिवानी कुमारी, मंटु कुमार, मुस्कान कुमारी, ज्योति कुमारी, शिक्षा सेवक रामजी चौधरी व अन्य मौजूद थे।

(बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।