अलविदा 2024 : नालंदा जिले की कई बड़ी घटनाओं ने देशभर में बटोरीं सुर्खियां
अलविदा 2024 : नालंदा जिले की कई बड़ी घटनाओं ने देशभर में बटोरीं सुर्खियांअलविदा 2024 : नालंदा जिले की कई बड़ी घटनाओं ने देशभर में बटोरीं सुर्खियांअलविदा 2024 : नालंदा जिले की कई बड़ी घटनाओं ने देशभर...

अलविदा 2024 : नालंदा जिले की कई बड़ी घटनाओं ने देशभर में बटोरीं सुर्खियां अपराध व अपराधियों के खिलाफ जूझती रही पुलिस नये साल में साइबर ठगी को रोकना बनी चुनौती खट्टी-मिठी यादों के साथ विदा हो रहा 2024 बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि/अमित कुमार। पुराने साल 2024 खट्टी-मिठी यादों के साथ विदा हो रहा है। साल अपने अंतिम सप्ताह में है। बीत रहे साल में नालंदा में कई बड़ी घटनाएं हुई जिन्होंने देशभर में सुर्खिया बटोरी। सड़क हादसे, करंट, डूबने जैसी प्राकृतिक आपदाओं में करीब एक हजार लोगों की जान चली गयी। इस तरह, हत्या के कई मामलों ने पूरे जिले को आंदोलित कर दिया। पुलिस सालभर अपराध व अपराधियों से जूझती रही। लूट, डकैती, चोरी जैसी घटनाओं से पुलिस परेशान रही। जिले में इस बार सबसे अधिक चर्चा में रही साइबर ठगी। सैकड़ों ठग गिरफ्तार किये गये। इसके बाद भी यह रुकने का नाम नहीं ले रही है। नये साल में पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती होगी। इसी तरह, पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया का नाम आने से भी नालंदा सुर्खियों में रहा। 21 अक्टूबर को लोदीपुर नरसंहार के 15 आरोपितों को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी। इसे भी देशभर की मीडिया में स्थान मिला। साल की टॉप टेन घटनाएं : 27 अप्रैल - कतरीसराय में तारा बिगहा गांव में करंट से दो भाईयों व उनके भांजे की गयी जान। 3 जून - परवलपुर थाना क्षेत्र के मौआ गांव में जदयू नेता की पीटकर हत्या। चुनाव में बने थे पोलिंग एजेंट। 9 जुलाई - वेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव के पास एनएच 20 पर टक्कर के बाद दो ट्रकों में लगी आग। जलकर दो सहचालकों की मौत। 2 अगस्त - बिहार थाना क्षेत्र के अस्पताल मोड़ के पास बाइक सवार युवकों पर गिरा ताड़ का पेड़, दो की मौत। 12 अक्टूबर - सरमेरा थाना क्षेत्र के बढ़िया गांव के पास दो बाइक की टक्कर में चार युवकों की मौत। 30 अक्टूबर - हिलसा के योगीपुर-मलमा गांव के पास धनतेरस के दिन स्वर्ण व्यवसायी के घर 38 लाख रुपये की डकैती। 14 नवंबर - बेन प्रखंड की आंट पंचायत के मुखिया कारू तांती की गोली मारकर हत्या। 18 नवंबर - छबिलापुर थाना क्षेत्र के दोगी गांव में इकलौते पुत्र ने की माता-पिता की निर्मम हत्या। 23 नवंबर - वेना थाना क्षेत्र के सिरनावां मोड़ के पास मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, तीन की मौत। 24 नवंबर - नूरसराय थाना क्षेत्र के नदिऔना गांव में पति-पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या। पुलिस को मिले नये संसाधन: गुजर रहे साल में पुलिस को कई नये संसाधन मिले। पिछले महीने ही राजगीर में फॉरेंसिक लैब की शुरूआत हुई। एफएसएल की टीम ने काम शुरू भी कर दिया। इससे नालंदा के अलावा नवादा, शेखपुरा व लखीसराय जिले को भी फायदा होगा। पुलिस की संख्या में वृद्धि की गयी है। 112 वाहनों की संख्या बढ़ायी गयी। 112 नंबर की बाइक भी कई थानों को मिली है। हाइवे पेट्रोलिंग वाहन मिले। पुलिस को हाईटेक कर थाना को पेपरलेस करने की प्रक्रिया भी शुरू की गयी है। नये एसपी भारत सोनी के पद्भार संभालने के बाद से ही पुराने मामलों के अनुसंधान में तेजी आयी है। फरारियों की धर-पकड़, इश्तेहार चिपकाने, कुर्की की कार्रवाई में तेजी आयी है। वाहनों की जांच से भी सकारात्मक असर पड़ा है। नये साल में चोरी व साईबर ठगी की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।