
पंचायती राज ने बनाया चहारदीवारी, राशि निकासी को शिक्षा विभाग ने एई ने बनाया फर्जी बिल, हुए बर्खास्त
युवा पेज लीड : पंचायती राज ने बनाया चहारदीवारी, राशि निकासी को शिक्षा विभाग ने एई ने बनाया फर्जी बिल, हुए बर्खास्तपंचायती राज ने बनाया चहारदीवारी, राशि निकासी को शिक्षा विभाग ने एई ने बनाया फर्जी बिल,...
पंचायती राज ने बनाया चहारदीवारी, राशि निकासी को शिक्षा विभाग ने एई ने बनाया फर्जी बिल, हुए बर्खास्त फर्जी बिल बनाने मामलें में जिला शिक्षा कार्यालय के सहायक अभियंता हुए बर्खास्त कई संवेदक ने हरनौत जेई व एई पर फर्जी बिल बनाने का लगाया था आरोप एक एजेंसी ने जेई व एई पर फर्जी बिल बनाने व मारपीट कराने का कदमकुंआ में कराया था मामला दर्ज बीएसईआईडीसी के प्रबंध निदेशक ने मामलें की जांच को टीम किया था गठित बीएसईआईडीसी के प्रबंधन निदेशक ने एसपीडी निदेशक को भेजा पत्र जांच टीम ने आरोप प्रथम दृष्यया पाया था सही, अनुशासनिक कार्रवाई करने का किया था अनुसंशा फोटो : डीईओ ऑफिस : बिहारशरीफ जिला शिक्षा कार्यालय का भवन।

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बना रहता है। कभी बेंच-डेस्क तो कभी चौकी घोटाला की बात जगजाहिर है। इस बार मामला चौकाने वाला है। पंचायती राज ने स्कूल में चहारदीवारी का निर्माण कराया। लेकिन, राशि निकासी के लिए जिला शिक्षा विभाग ने फर्जी बिल बनाकर भुगतान करने के लिए बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बीएसईआईडीसी) को भेज दिया। खास बात यह कि जिस फर्म के नाम से फर्जी बिल प्रस्तुत किया गया। संबंधित एजेंसी ने कार्य नहीं कराने की भी पुष्टि की है। एक एजेंसी के मुंशी ने जिला शिक्षा कार्यालीय के सहायक अभियंता सुनील कुमार व हरनौत के कनीय अभियंता अमित कुमार पर फर्जी बिल बनाकर राशि निकालने का प्रयास करने व मारपीट करने का आरोप लगाकर पटना जिला के कदमकुंआ थाना में एफआईआर दर्ज कराया था। पुलिस ने अपने स्तर से मारपीट मामलें का तो बीएसईआईडीसी के प्रबंध निदेशक इनायत खान ने मामलें की जांच के लिए टीम गठित किया था। जांच में सहायक अभियंता पर लगे आरोप प्रथम दृष्यया सही पाते हुए अनुशासिनक कार्रवाई करने का अनुसंशा किया था। राज्य परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े ने सहायक अभियंता सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से संविदा समाप्त करने का आदेश जारी कर डीईओ आनंद विजय को सहायक अभियंता का इस माह का अद्यतन वेतन व नियमानुकूल एक का वेतन विमुक्त कर संतोषप्रद प्रभार हस्तानांतरण के बाद कार्य मुक्त करने का आदेश दिया है। बीएसईआईडीसी के महाप्रबंधक ṇ(प्रशासन) ने कदमकुंआ थाना को जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया है। क्या था मामला : हरनौत प्रखंड के पचौरा मध्य विद्यालय में 15वीं वित्त आयोग पंचायत समिति मद से योजना संख्या 16/2024-25 से चहारदीवारी का निर्माण कराया गया है। लेकिन, जिला शिक्षा विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता सुनील कुमार व हरनौत के सहायक अभियंता अमित कुमार ने पचौरा मध्य विद्यालय में ही चहारदीवारी निर्माण कराने की फर्जी बिल बनाकर भुगतान के लिए विभाग को भेज दिया था। पचौरा मध्य विद्यालय में 15वीं वित्ता आयोग से कार्य होने की पुष्टी वार्ड सदस्य गौरी शंकर पासवान ने भी की है। उप प्रबंधक तकनीकी ने लंबित बिल हरनौत के मध्य विद्यालय पचौरा का चहारीदीवारी मरम्मत का कार्य से संबंधित होने की पुष्टी की है। एमबी पर जेई अमित कुमार व एई सुनील कुमार द्वारा तैयार किया गया है। थाना में दर्ज हुआ एफआईआर : शिव शक्ति इंटर प्राइजेज के मुंशी साहिल कुमार ने कदमकुंआ थाना में ने हरनौत जेई व जिला शिक्षा कार्यालय में कार्यरत सहायक अभियंता पर फर्जी बिल से करोड़ों राशि भुगतान कराने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराया था। साथ ही एजेंसी के संवेदक के साथ मारपीट कराने का भी आरोप सहायक अभियंता पर लगाया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


