कबड्डी में छात्राओं की टीमों ने जीता रोमांचक मुकाबला

कबड्डी में छात्राओं की टीमों ने जीता रोमांचक मुकाबला

संक्षेप:

पावापुरी में अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ, जिसमें 36 स्कूलों की टीमें शामिल हुईं। पहले दिन गर्ल्स कबड्डी में अद्भुत मुकाबले हुए। एडुगेन पब्लिक स्कूल ने रोज़ मैरी लैंड स्कूल को हराया, जबकि माउंट लिट्रा जी स्कूल ने मेजबान टीम को रोमांचक मुकाबले में हराया। खिलाड़ियों को हौसला दिया गया।

Dec 11, 2025 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

कबड्डी में छात्राओं की टीमों ने जीता रोमांचक मुकाबला पावापुरी में अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 36 टीमें ले रही हैं हिस्सा फोटो: खेल पावापुरी: पावापुरी में गुरुवार को खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ. कौशल किशोर कौशिक व अन्य। पावापुरी, निज संवाददाता। नालंदा सहोदया क्लस्टर के तत्वावधान में आयोजित अंतर विद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर के खेल मैदान में गुरुवार को जिले के विभिन्न स्कूलों की 36 टीम ने हिस्सा लिया। पहले दिन गर्ल्स कबड्डी के मुकाबलों में छात्राओं ने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। उद्घाटन साध्वी यशा जी महाराज ने मंगलाचरण के साथ किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क सिखाने का सबसे सशक्त माध्यम है। पहला मैच रोज़ मैरी लैंड स्कूल और एडुगेन पब्लिक स्कूल सोहसराय के बीच हुआ। एडुगेन की छात्राओं ने शानदार खेल दिखाते हुए 49-29 के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरा मैच मेजबान तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर और माउंट लिट्रा जी स्कूल (सिलाव) के बीच हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी पलों तक चले संघर्ष में माउंट लिट्रा ने 42-40 के मामूली अंतर से बाजी मार ली। प्राचार्य डॉ. कौशल किशोर कौशिक और क्लस्टर प्रेसिडेंट अरविंद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करते हैं। गिरियक बीडीओ और अन्य अतिथियों ने भी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।