
लोकतंत्र में आपका एक एक वोट कीमती, अवश्य करतें मतदान
हिलसा प्रखंड कार्यालय में डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर वोट की कीमत है और सभी को 6 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदान से अच्छे जनप्रतिनिधियों का चुनाव किया जा सकता है।
लोकतंत्र में आपका एक एक वोट कीमती, अवश्य करतें मतदान स्वीप आईकॉन ने हिलसा प्रखंड कार्यालय में लोगों को पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ फोटो : मानव वोट : हिलसा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को लोगों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाते स्वीप आइकॉन डॉ. आशुतोष कुमार मानव व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। लोकतंत्र में आपका एक एक वोट कीमती है। इसलिए छह नवंबर को बूथ पर जाएं और मतदान जरूर करें। लोकतंत्र की मजबूती और खुबसुरती दोनों मतदान से ही है। निडर होकर इस निष्पक्ष चुनाव में अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनकर सदन में भेजें। हिलसा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को स्वीप आइकॉन डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने लोगों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया।

कहा कि आज के दौर में भी बहुत से लोग मतदान के दिन घरों में रहते हैं। आप अपने वोट को बेकार न जाने दें। स्वीप कार्यक्रम में कर्मी, ग्रामीण मतदाताओं और पदाधिकारियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व पांच साल में एक बार आता है। पांच साल मेंं आपको एक बार अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनाव करने का भी मौका मिलता है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




