जी राम जी: हर खेत सिंचाई की भी होगी व्यवस्था
बिहार में जी राम जी योजना के तहत हर खेत के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। नए वित्तीय वर्ष में पंचायत स्तर पर ग्राम सभा के माध्यम से नहरों की उड़ाही, पक्की क्यारी बनाने और आहर-पईन योजनाओं का चयन किया जाएगा। पुरानी मनरेगा योजनाएं बंद कर दी जाएंगी और जी राम जी के तहत नई योजनाएं लागू होंगी।
जी राम जी: हर खेत सिंचाई की भी होगी व्यवस्था आहर-पईन उड़ाही जैसी योजनाओं को प्राथमिकता बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। विकसित भारत गारंटी फोर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (जी राम जी) से हर खेत सिंचाई की पहल की जायेगी। नये वित्तीय साल में जी राम जी से हर खेत सिंचाई की योजनाएं ली जायेगी। इसके लिए पहल शुरू कर दी गयी है। जी राम जी के तहत पंचाय स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों के साथ की गयी है। ग्रामीण सभा से हर खेत सिंचाई तक नहरों की उड़ाही, खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए पक्का क्यारी बनाने, आहर-पईन की उड़ाही जैसी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ चयन किया गया है।
डीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मनरेगा की पुरानी योजनाओं को बंद किया जा रहा है। अब जी राम जी से योजनाएं चयनित करायी गयी है। इसमें हर खेत सिंचाई की भी योजनाएं शामिल है। जी राम जी ग्रामीण विकास का सपना और साकार होगा। 31 मार्च तक का समय: मनरेगा से क्रियान्वित योजनाओं को बंद करने का आदेश भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है। आदेश के अनुसार मनरेगा की अपूर्ण योजनाओं की सूची तैयार करायी जा रही है। पीओ, पीआरएस व अन्य कर्मियों को लगाककर अपूर्ण योजनाओं की सूची तैयार करायी जा रही है। 31 मार्च तक अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण कराकर या है उसी उसकी भुगतान कर बंद करने का आदेश दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


