
अतिक्रमणकारियों के सामने बेबस हुआ नगर निगम और प्रशासन
बिहारशरीफ में फिर से अतिक्रमणकारियों ने सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा कर लिया है। एक महीने पहले नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था, लेकिन अब शहर में रोज जाम लग रहा है। यातायात पुलिस की अनुपस्थिति के कारण परीक्षार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
फिर से सड़कों व फुटपाथों पर हुआ अतिक्रमणकारियों का कब्जा शहर में रोज लग रहा जाम, नजर नहीं आती है यातायात पुलिस एक माह पहले शहर में जोर-शोर से चला था अतिक्रमण हटाओ अभियान फोटो: अतिक्रमण-बिहारशरीफ के सोहसराय में अतिक्रमण का शिकंजा। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। अतिक्रमणकारियों के सामने नगर निगम व जिला प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का सपना आज तक साकार नहीं हो पाया है। एक महीना पहले नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए जोर-शोर से अभियान चलाया था। अस्पताल मोड़ समेत, आलमगंज, पुलपर, भरावपर, सोहसराय, खंदकपर समेत कई इलाकों में अतिक्रमण हटाा गया था।
अभियान के कुछ दिनों बाद सड़कों का फिर से वही हाल हो गया। सड़कों व फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो गया है। शहर में रोज जाम लग रहा है। जाम हटाने के लिए यातायात पुलिस है, मगर कहीं नजर नहीं आती है। जाम के कारण सैकड़ों परीक्षाथियों को परीक्षा देने से वंचित होना पड़ा। न तो सड़क पर कब्जा करने वाल अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई हो रही न सड़क पर लगने वाले वाहनों पर। सड़क पर यहां-वहां खड़े वाहन भी जाम के बड़े कारण है। सड़क पर सजता है मछली बाजार: बाजार समिति में करोड़ों रुपये का एयरकंडीशनल मछली मार्केट बनने के बाद भी नाला रोड-रामचंद्रपुर मार्ग में सड़क पर नित्य मछली बाजार सजता है। प्रशासन दर्जनों बार इन्हें हटाने का प्रयास कर चुका है। इसके बाद सड़क पर खुले में मछली बिक रही है। एक तरफ बाजार समिति में बना भवन बेकार पड़ा है, दूसरी तरफ सड़क पर ही गंदगी फैलायी जा रही है। छह माह से भैंसासुर-कचहरी रोड में गड्डा: छह माह से एक साल में बड़े-बड़े पुल और सड़क का निर्माण हो जाता है। वहीं नगर निगम क्षेत्र में तीन साल से सिवरेज का काम पूर्ण नहीं हो पाया है। पिछले छह माह से भैंसासुर-कचहरी मार्ग में गड्ढा करके सिवरेज का काम हो रहा है। मार्ग में आवागमन अवरूद्व है। जबकि कोर्ट समारणालय, रेलव स्टेशन जाने का यह लाइफ लाइन है। इसी तरह शहर की विभिन्न सड़कों को तोड़ा तो जा रहा पर उसे बनाने का किसी को ख्याल नहीं है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




