Empowerment of Women In NDA Government Arvind Sinha Meets Minister Shrawan Kumar एनडीए सरकार में बढ़ा सम्मान, पुरुषों से कम नहीं हैं महिलाएं : अरविंद सिन्हा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsEmpowerment of Women In NDA Government Arvind Sinha Meets Minister Shrawan Kumar

एनडीए सरकार में बढ़ा सम्मान, पुरुषों से कम नहीं हैं महिलाएं : अरविंद सिन्हा

एनडीए सरकार में बढ़ा सम्मान, पुरुषों से कम नहीं हैं महिलाएं : अरविंद सिन्हाएनडीए सरकार में बढ़ा सम्मान, पुरुषों से कम नहीं हैं महिलाएं : अरविंद सिन्हाएनडीए सरकार में बढ़ा सम्मान, पुरुषों से कम नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 6 Oct 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
एनडीए सरकार में बढ़ा सम्मान, पुरुषों से कम नहीं हैं महिलाएं : अरविंद सिन्हा

एनडीए सरकार में बढ़ा सम्मान, पुरुषों से कम नहीं हैं महिलाएं : अरविंद सिन्हा समाजसेवी अरविंद सिन्हा ने मंत्री श्रवण कुमार से की मुलाकात कहा-महिलाओं के विकास के लिए राजग ने किये काफी काम फोटो : 6 नूरसराय 01 : ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को सोमवार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते समाज सेवी अरविंद कुमार सिन्हा। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा सोमवार को मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात की। मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर महिलाओं को रोजगार के लिए दी जा रही राशि के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि एनडीए की सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। अब किसी भी मोर्चे पर महिलाएं, पुरुषों से कम नहीं हैं।

रोजगार के लिए हर महिला को दिये गये 10 हजार रुपये उनके जीवन को बदलने की नींव रखेंगे। साथ ही होने वाले विधान सभा चुनाव पर भी चर्चा की। वहीं दूसरी ओर, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही महिलाओं के लिए काफी काम किये गये हैं। हर क्षेत्र में उनकी भूमिका सुनिश्चित की गयी है। शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां काफी आगे बढ़ी हैं। मंत्री से मुलाकात के बाद समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। इस बार भी हम सभी को मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।