Empowering Women through Livelihood Programs A Success Story जीविका से जुड़ने के बाद महिलाएं हुईं खुशहाल, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsEmpowering Women through Livelihood Programs A Success Story

जीविका से जुड़ने के बाद महिलाएं हुईं खुशहाल

बेन, निज संवाददाता। जीविका से जुड़ने के बाद महिलाएं हुई खुशहाल जीविका से जुड़ने के बाद महिलाएं हुई खुशहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 6 May 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
जीविका से जुड़ने के बाद महिलाएं हुईं खुशहाल

बेन, निज संवाददाता। प्रखंड की बड़ी आट में महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। अमृत जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने इसका आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संगठन से जुड़े 14 जीविका समूह के 250 से अधिक परिवारों की दीदियां शामिल हुईं। महिलाओं ने एक स्वर से कहा कि जीविका से जुड़ने के बाद महिलाएं खुशहाल हुई हैं। गणेश स्वयं सहायता समूह की रीता देवी ने कहा कि पति के निधन के बाद वे टूट चुकी थी। खाने-पहनने के लिए कुछ भी नहीं था। जीविका से जुड़ी तो आजीविका के नये साधन बने। बकरी पालन करते हुए आज सुखी जीवन व्यतीत कर रही हैं।

अपना परिवार खुद चला रही हैं। बीपीएम मनीषा भारती ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है। आम जन की समस्याओं से अवगत होना है। मौके पर सीसी मुन्नी कुमारी, एसजेवाई राहुल कुमार, ऋषि राकेश, अनिल कुमार, पुष्पा सिंह व अन्य मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।